दीपक शर्मा बने युवा जिला अध्यक्ष

Oct 18 2024

ग्वालियर। परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के कार्य समिति की समीक्षा बैठक मे निर्णय लिया गया कि ग्वालियर मे संगठन की सामाजिक गतिविधि बढऩे के लिए नियुक्ति समिति के अरुण मिश्रा, विजय शर्मा, नागेंद्र दुबे, श्यामसुंदर शर्मा, सतीश कुमार तिवारी की सहमति से दीपक शर्मा को श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ का ग्वालियर का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया। वही दीपक शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास और भरोसा जताया है इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारी का आभार व्यक्त करता हूं और भरोसा दिलाता हूं कि मैं संगठन के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का देव धारण करूंगा।
दीपक शर्मा को नियुक्ति मिलने पर उनके संगठन पदाधिकारी ने उन्हें बधाई प्रेषित की जिसमें विजय शर्मा, राजेश नायक, रवि गॉड, नागेंद्र दुबे,अरुण मिश्रा, श्याम सुंदर शर्मा, सतीश कुमार तिवारी, संगम भार्गव, अशोक पाराशर, राहुल शुक्ला, दीपक शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजेंद्र भारद्वाज आदि लोगों ने बधाई दी।