अजाक्स कार्यालय पर मनाई गई महर्षि बाल्मीकि जयंती

Oct 18 2024

ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ(अजाक्स) के प्रदेश महासचिव किशोर चौहान ने बताया कि प्रात: 11:30 बजे अजाक्स कार्यालय परिसर में स्थापित सामाजिक समरसता के मार्गदाता, ज्ञान के सागर, रामायण ग्रंथ के रचयिता  महर्षि बाल्मिक की जयंती पर अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य के मुख्य आतिथ्य में उनकी प्रतिमा पर पूजा अर्चना कराकर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मिष्ठान वितरण करते हुए वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। 
जिसमे अशोक पंडित द्वारा महर्षि बाल्मीकि के जीवन पर प्रकाश डाला। उसके पश्चात मुख्य अतिथि चौ. मुकेश मौर्य ने संबोधित करते हुए कहाँ कि हमे सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। हर धर्म और उनके कुल में जन्मे संत महात्मा हमे मुक्ति और सद्भावना का मार्ग दिखाते है।
कार्यक्रम का आभार प्रांतीय महासचिव एड. अतर सिंह जाटव ने किया। इस अवसर पर मनोहर कटारिया, विजय सिंघानिया, स्वरूप चंद, मनीष कन्नौजिया, मनोज श्रीवास्तव, मुरारीलाल लिथोरिया, राजकुमार बांगड़े, गजेंद्र राजौरिया, रमेश जाटव, राजवीर अग्निहोत्री, ओपी अम्ब, परमानंद श्रीवास, सूरज मनकेले, गजेंद्र मौर्य, व्रजेंद्र सिंह जाटव, फूलसिंह, नरेंद्र गोयल आदि प्रमुख थे।