फायरिंग का आरोपी रिश्तेदार के साथ जांच के लिए गया, अस्पताल से भागा
Oct 18 2024
ग्वालियर। पुरानी छावनी में दो दिन पहले हुए जमीन विवाद में फायरिंग का आरोपी गत देर रात पुलिस को चकमा देकर भाग गया। आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल था। उसे दो पुलिसकर्मियों की निगरानी में जेएएच में भर्ती किया गया था। बदमाश ने गुमराह करने के लिए बेड पर तकिए जमा कर उस पर कंबल डाल दिया था। घटना गत देर रात की है। उसके भागने से कुछ देर पहले तक जिन दो जवानों की वहां ड्यूटी लगी थी, वो उससे ही बात कर रहे थे। जवानों की झपकी लगते ही आरोपी मोहित अस्पताल से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक डॉक्टर ने आरोपी की कुछ जांच लिखी थी, जांच के दौरान ही वह फरार हो गया। भागने वाले बदमाश ने दो दिन पहले एक टीआई पर हमला करवाने का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दो अन्य आरोपी अस्पताल में भर्ती हैं।
पुलिस कहना है कि डॉक्टर ने आरोपी मोहित सिकरवार के लिए कुछ जांचें लिखी थीं। जांच के दौरान ही आरोपी मोहित सिकरवार फरार हुआ है। उधर अस्पताल कर्मचारियों का कहना है कि बदमाश ने गुमराह करने के लिए बेड पर तकिए जमा कर उस पर कंबल डाल दिया था। गत देर रात वह फरार हो गया।
बतादें कि गत मंगलवार की रात छावनी थाना क्षेत्र के लालघाटी इलाके में दो पक्षों में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग हुई। सिकरवार पक्ष के मोहित और मनोज के पैर में गोली लगी, जबकि भदौरिया पक्ष के संदीप के चेहरे पर छर्रे लगे। तीनों को जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने दोनों ही पक्षों पर क्रॉस मामला दर्ज किया है। सिकरवार पक्ष का आरोप है कि बालाघाट के टीआई यतेन्द्र भदौरिया के भाइयों ने हमला किया था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक मोहित सिकरवार का पुरानी छावनी थाना में आना-जाना था। अस्पताल में उसकी निगरानी के लिए मौजूद पुलिसकर्मी उसे पहले से पहचानते थे। इस कारण मोहित को उसके दो रिश्तेदारों के साथ जांच के लिए भेज दिया। जब काफी देर तक मोहित नहीं लौटा। तो पुलिसकर्मियों ने उसे ढूंढा, लेकिन वो कहीं नहीं मिला।
अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए रात में बेड पर तकिए रख दिया और कंबल से ढंक दिया था। कुछ देर बाद जब कंबल हटाया तब पता चला कि मोहित फरार हो चुका है। आनन-फानन में पुलिस जवान उसे अस्पताल परिसर में तलाशते रहे और काफी देर तक पुलिस अफसरों को इसकी सूचना नहीं दी।
अरविंद सिकरवार ने पुलिस को बताया सोमवार देर रात रेशू भदोरिया घर के सामने आया और अपने दो साथियों के साथ फायरिंग कर भाग निकला। मंगलवार दोपहर में पुरानी छावनी थाने में इसकी शिकायत की। मंगलवार रात संदीप भदौरिया, राहुल बैस अपने तीन अन्य साथियों के साथ आए और थाने में शिकायत करने की बात पर विवाद किया। इसी दौरान हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली मोहित और मनोज के पैर में लगी। संदीप के भाई यतेन्द्र भदौरिया बालाघाट जिले में टीआई है, उनके कहने पर ही हमला किया गया।
पुलिस ने अरविंद सिकरवार की शिकायत पर रेशू भदौरिया, संदीप भदौरिया, सहित दो अन्य पर मामला दर्ज किया है। वहीं, संदीप भदौरिया की शिकायत पर मोहित सिकरवार, मनोज सिकरवार, अरविंद सिकरवार पर मामला दर्ज किया है।
मामले में पुरानी छावनी थाना प्रभारी विनय तोमर का कहना है कि जेएएच से भागने वाले आरोपी की तलाश में चार टीम लगाई हैं। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









