युवा उत्सव में रंगोली और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने भागीदारी की
Oct 17 2024
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में युवा उत्सव महाविद्यालयीन स्पर्धा में रंगोली और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने भागीदारी की। रंगोली भारतीय उत्सव और परंपराओं पर बहुरंगी आकृति की सजावट है, जिसे घरों की सुंदरता के साथ इस मानसिकता से महिलाओं द्वारा बनाया जाता है कि उनकी आराधना सफल होगी।
रंगोली बनाते समय पारंपरिक शैली में जत्तों बिंदुओं का प्रयोग लिया जाता था, वहीं आजकल छात्र फ्री हैंड शैली अपनाते हैं जिसमें अलग-अलग टूल्स का प्रयोग लिया जाता है।
रंगोली सजावट भी मनचाही की जाती है। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल शाक्य द्वितीय स्थान यशोधरा तिवारी एवं तृतीय स्थान पर कशिश माहेश्वरी रही। आयोजक मंडल के डॉक्टर ममता गोयल, डॉक्टर पुष्प लता सिंह, प्रोफेसर सीमा चंदेल, डॉक्टर ज्योत्सना राजपूत, डॉक्टर वर्षा धाकड़ ने बताया कि क्ले मॉडलिंग में गीली मिट्टी से भारत की ऐतिहासिक धरोहर के मॉडल बनाए जाते हैं।
इसमें प्रथम स्थान काजल शाक्य ने प्राप्त किया दूसरा स्थान यशोधरा तिवारी एवं तृतीय स्थान कशिश माहेश्वरी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल एवं प्राचार्य डॉक्टर पुरुषोत्तम गौतम ने विजयी छात्रों को शुभकामनाएं दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









