जैन डांडिया नाइट में ट्रेनर हर्षिता जैन को किया सम्मानित

Oct 17 2024

ग्वालियर। जैन युवा संगठन ग्रेटर ग्वा के तत्वावधान में जैन डांडिया नाइट 2024 का भव्य आयोजन गोल्डन लोटस गार्डन सचिन तेंदुलकर रोड मुरार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ग्वालियर, लश्कर और मुरार के जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एकजुट होकर आनंद उठाया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और पंच परमेष्ठी भगवान की आरती से की गई। आरती के बाद प्रतिभागियों ने डांडिया करते हुए भक्ति नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संजीव जैन (अपर कलेक्टर), विजेता चौहान (नोडल सहायक अधिकारी नगर निगम), राजेश जैन (अध्यक्ष, अखिल भारतीय जैस्वाल जैन धर्मशाला), पदम जैन (अध्यक्ष, जैसवाल जैन समाज, लोहामंडी), दिलीप नायक, अशोक जैन पोली, नविता जैन और शशि जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। 
इनका स्वागत संस्था के अध्यक्ष बकुल जैन नायक, मंत्री विकास जैन, संयोजक प्रतीक जैन (लालू), आशीष जैन (आशू), नवीन जैन और कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर शुभम जैन (अनीश) एवं शुभम जैन (शेरू) ने माला और दुपट्टा पहनाकर किया! समारोह में समाज के वरिष्ठजन सुभाष जैन (नेताजी), पंकज जैन (मंत्री, जैन समाज मुरार), मनिंद्र जैन और पुष्पेंद्र जैन की उपस्थिति विशेष रही। इसके अलावा संगठन के सक्रिय सदस्य उपेंद्र जैन, शशांक जैन (छोटू), शशांक जैन (टिन्नू), शुभम जैन (सुखडिय़ा) और ट्रेनर हर्षिता जैन ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के दौरान डांडिया प्रतियोगिता के विजेताओं की भी घोषणा की गई, जिनमें बेस्ट ओवरऑल एंगल जैन, एलिजा जैन, बेस्ट किड्स ओवरऑल हर्षाली जैन, बेस्ट किड्स गरबा आकृति जैन, बेस्ट गरबा विनर प्रीति जैन, वांशिक जैन, शालू जैन को सम्मानित किया गया।
इस पूरे आयोजन का संचालन शुभम जैन (सैमी) ने कुशलतापूर्वक किया। समाज के लोगों ने इस कार्यक्रम को खूब सराहा और डांडिया नाइट ने न केवल मनोरंजन बल्कि समाज में एकता और प्रेम को भी प्रोत्साहित किया।