आर्म रेसलिंग एशियन कप में 18 खिलाड़ी सिलेक्ट

Oct 17 2024

ग्वालियर। आर्म रैसलिंग फेडरेशन के तत्वावधान में 20 से 26 अक्टूबर तक मुंबई में होने वाले एशियाई आर्म रैसलिंग कप में बिरलानगर एकेडमी के 18 खिलाड़ी सिलेक्ट किए गए हैं। इस आयोजन में एशिया कॉन्टिनेंट के 20 देश भाग लेंगे। आर्म रैसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.केशव पांडेय व कोच मनीष कुमार ने बताया कि हमें 8 से 10 पदक आने की उम्मीद है। टीम में सामान्य महिला वर्ग श्वेता सिंह राजावत 55 किलोग्राम यूथ, भावना गोस्वामी 60 किलोग्राम, यूथ दिव्यांग महिला वर्ग में रजनी प्रजापति 70 किलोग्राम, नवला 50 किलोग्राम, रामविलासी 50 किलोग्राम, सामान्य पुरुष वर्ग उज्जवल अग्रवाल 100 किलोग्राम, इसके अलावा दिव्यांग पुरुष वर्ग में सिटिग कैटिगरी में निरंजन गुर्जर (पूर्व एशियाई चैंपियन) 65 किलोग्राम, दीपक शर्मा 70 किलोग्राम, राजेंद्र माहौर 55 किलोग्राम ,दिव्यांग वर्ग स्टैंडिंग कैटेगरी में अखिलेश जाटव 55 किलोग्राम, सतीश बरेलिया 80 किलोग्राम, परमाल सिंह 80 किलोग्राम, दिनेश गुर्जर 70 किलोग्राम, सब जूनियर वर्ग में कुणाल सिंह जाट 50 किलोग्राम, कार्तिक गुर्जर 50 किलोग्राम, अभिषेक मौर्य 55 किलोग्राम, वहीं जूनियर वर्ग में हर्षदीप सिंह 55 किलोग्राम, अमित गोयल 55 किलोग्राम प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे हैं।