युवा उत्सव में जल संरक्षण विषय पर छात्र-छात्राओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया

Oct 16 2024

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर के रंगनाथन सभागार में युवा उत्सव महाविद्यालयीन प्रतियोगिता के अंतर्गत विकसित भारत 2047 विषय पर पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी क्षमता और हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के आयोजक मंडल डॉ नीना खरे डॉ रजी फराज डॉ अशोक कुमार डॉ मंजरी गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रॉबिन कुशवाहा द्वितीय स्थान काजल शाक्य एवं तृतीय स्थान यशोधरा तिवारी ने प्राप्त किया। 
ड्राइंग एवं पेंटिंग विभाग की प्राध्यापक डॉ नीना खरे ने बताया कि पोस्टर निर्माण में कैलीग्राफी और स्लोगन का विशेष ध्यान रखा जाता है और इसी आधार पर छात्र-छात्राओं की पोस्टर की मार्किंग कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की घोषणा की गई है। 
कोलाज प्रतियोगिता में जल संरक्षण विषय पर छात्र-छात्राओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कोलाज में छात्र-छात्राएं रंग का प्रयोग नहीं करते हैं, इसमें छात्र-छात्राओं को कागजों को फाडक़र उसका उपयोग करना होता है। इसमें प्रथम स्थान कशिश माहेश्वरी द्वितीय स्थान रॉबिन कुशवाह एवं तृतीय स्थान राशि कुशवाहा ने प्राप्त किया पुरस्कारों की घोषणा निर्णायक मंडल डॉ मीरा जैन डॉ आर के सिंह एवं डॉ रवि रंजन ने की। प्राचार्य डॉ पुरुषोत्तम गौतम एवं युवा उत्सव समिति के सभी सदस्यों ने विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।