विवाह समारोह से राजनीति तक में फोटोग्राफर की एहम भूमिका होती है-महापौर
Oct 16 2024
ग्वालियर। ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन रजि संस्था का शपथ ग्रहण समारोह चेतकपुरी रोड स्थित तोरण वाटिका में आयोजित किया गया। जिसमे नवीन कार्यकारिणी टीम ने विधिपूर्वक शपथ ग्रहण की। वही फोटोग्राफर एसोसियन संस्था का मेंबर गगन शाक्य का निधन हो जाने पर 65 हजार 200 सो रूपये नगद राशि उनकी पत्नी को अतिथियों द्वारा भेट की गई।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर डॉ. शोभा सिकरवार थी। विशिष्ट अतिथि के रूप में चेम्बर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष एवं शपथ अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल थे। सर्वप्रथम गणेश प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन अतिथियों ने किया। वही स्वागत उद्बोधन अध्यक्ष मनोज राजपूत प्रस्तुत किया। सचिव जतिन बोहर ने अतिथियों का संस्था का परिचय दिया। संचालन प्रदीप पाण्डेय एवं आभार लवेश सांघी ने माना। इस मौके संस्था के वरिष्ठा रामनिवास साहू, राधेश्याम अग्रवाल, राजू भार्गव, देवेन्द्र सोलंकी, प्रदीप पाण्डेय एवं सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
समारोह में शपथ अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने ग्वालियर फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के नवनिर्वतन अध्यक्ष भानूप्रकाश जैन, नवीन अध्यक्ष मनोज राजपूत, सचिव जतिन वोहरा (बंटी), उपाध्यक्ष लवेश सांघी, कोषाध्यक्ष प्रदीप बहिरानी, सहसचिव पंकज मार्शल तथा कार्यकारिणी सदस्यों में शुभम सोलंकी व विनोद आर्य एवं मनोनीत कार्यकारिणी में भानू जैन, शैलेन्द्र उपाध्याय, राजेश गोयल, कमल कुशवाह एवं भानू चौहान को पद एवं गोपनीयता की शपथ 2024 से 27 तक की दिलाई गई ।
शपथ समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर शोभा सिकरवार ने कहा कि धर्म से लेकर राजनीति और अन्य कार्यों में फोटोग्राफर की एहम भूमिका होती हे। फोटोग्राफर एसोसियन का हर मेंबर लग्न, विश्वास और बिना भेदभाव करे निष्ठा के साथ कार्य करता है। मैं प्रयास करूंगी की फोटोग्राफर भाइयों के लिए मल्टी और उनके भविष्य के लिए बीमा योजना में जितना होगा मैं और नगर निगम उनकी मदद करेगा। वही ही डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा संस्था के हर पदाधिकारियों जिम्मेदारी की सभी को समाजसेवा और मानस सेवा भी करे।सभी फोटोग्राफर भाइयों के जीवन में बीमा होना बहुत आवश्यक है और कब कहा दुर्घटना घट जाए जिसका कोई पता नहीं रहता 24 घंटे अपने कार्यों में इधर उधर रात में उलझे रहते हैं। सभी अतिथियों स्मृति चिन्ह अध्यक्ष मनोज राजपूत, सचिव जतिन बोहर, कोषाध्यक्ष लवेश सांघी सहित मेंबरों ने प्रदान किए। इंदौर के अजय माथुर की टीम ने नवनिर्वाचित टीम का सम्मान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









