लोधी राजपूत क्षत्रिय समाज का दशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह 17 अक्टूबर को
Oct 16 2024
ग्वालियर। लोधी राजपूत क्षत्रिय समाज का दशहरा मिलन एवं सम्मान समारोह 17 अक्टूबर को मनाया जाएगा एवं बाइक रैली निकालकर नशा मुक्त होने का संदेश दिया जाएगा। उक्त जानकारी लोधी समाज के विक्रम लोधी ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया विजयदशमी के शुभ अवसर पर 17 अक्टूबर को ग्वालियर चंबल संभाग का आठवां दशहरा मिलन समारोह ब्रज वाटिका धर्मवीर पेट्रोल पंप के पास मनाया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश से कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल विशेष अतिथि राम सिया भारती विधायक जालम सिंह पटेल एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री एनबीएस राजपूत तथा वरिष्ठ आईएएस उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछोर से विधायक प्रीतम सिंह लोधी करेंगे।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को जागृत करना है इस अवसर पर 17 तारीख को हजीरा थाने से एक विशाल रैली निकाली जाएगी जो की शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर समाप्त होगी इस कार्यक्रम में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्ति शासकीय कर्मचारी का का भी सम्मान किया जाएगा एवं समाज के क्षेत्र में विकास कार्य करने वाले समाजसेवियों का भी सम्मान किया जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









