भाजपा ने 44 दिन में 9 करोड़ सदस्य बना रचा इतिहास-शुभम चौधरी
Oct 16 2024
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत अंतिम दिन भाजपा ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद मंडल के वार्ड 52 में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपस्थित मुख्य अतिथि जिला महामंत्री विनय जैन ने बताया 15 अक्टूबर को संगठन महापर्व के तहत प्राथमिक सदस्यता अभियान का आखिरी दिन था। अभी तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर ने जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के नेतृत्व में 2 लाख 35 हजार 681 नए सदस्य भाजपा परिवार में जोड़ कर मिसाल कायम की है। अंतिम सदस्यता संख्या आज प्राप्त होगी। क्योंकि मंगलवार को सदस्यता अभियान का आखिरी दिन होने के कारण बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जी-जान से सदस्य बनाने में लगें रहें। आज से भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जो 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा।
श्री जैन ने बताया पार्टी गाइडलाइन के अनुसार संगठन में पदाधिकारी बनने या चुनाव में टिकट पाने दोनों ही स्थिति में पार्टी की सक्रिय सदस्यता का होना अनिवार्य किया गया है। सक्रिय सदस्य बनने का पात्र वही अभ्यर्थी होगा, जिसने 100 या उससे अधिक सदस्यों को पार्टी का सदस्य बनाया होगा।
शक्ति केंद्र संयोजक शुभम चौधरी ने बताया भारतीय जनता पार्टी के तपस्वी कार्यकर्ताओं ने अधिक परिश्रम कर 44 दिन के राष्ट्रव्यापी प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत देशभर में 9 करोड़, प्रदेश में डेढ़ करोड़ और जिला में 2 लाख 36 हजार से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाकर इतिहास रच दिया। श्री चौधरी ने बताया देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सफलतम सरकार चल रही है। तो वही भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, जिला अध्यक्ष अभय चौधरी के नेतृत्व नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अब तो विश्व भी भारत को सलाम कर रहा है
श्री चौधरी ने बताया पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देश और संगठन द्वारा तय किए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता ने लगातार मेहनत की। गांव-शहर के घर-घर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाकर भाजपा परिवार में शामिल कराया। सशक्त भाजपा और विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर भाजपा सदस्यता में इतिहास बना रही है। आज 16 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता का अभियान चलेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विनय जैन, हेमंत चोपड़ा, शक्ति केंद्र संयोजक शुभम चौधरी, अंशुल गोस्वामी, शैलेंद्र तोमर, बूथ अध्यक्ष प्रमोद यादव, अनूप गोस्वामी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं, कार्यकताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर सदस्यता अभियान में हिस्सा लिया और आमजन को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









