आज की महिलाएँ उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही:कलेक्टर रुचिका सिंह
Oct 16 2024
ग्वालियर। होटल विवेक कॉन्टिनेंटल में कैट महिला विंग द्वारा एक विशेष महिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान उपस्थित रहीं। इस सम्मेलन में गुजरात से आईं प्रमुख वक्ता सुश्री प्रीति शुक्ला और जयपुर से आईं सुश्री रुचि प्रभाकर ने अपने अनुभव साझा किए और महिला उद्यमियों को नई दिशाओं में प्रेरित किया।
कैट महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. गरिमा वैश्य, सचिव सीए शुभांगी चतुर्वेदी, और कोषाध्यक्ष मीनाक्षी गोयल ने भी सम्मेलन को संबोधित किया और महिला उद्यमिता के महत्त्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन न केवल महिलाओं को अपने व्यवसायिक कौशल को निखारने का अवसर प्रदान करता है, बल्कि उन्हें नए नेटवर्क और साझेदारी स्थापित करने का भी मंच देता है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि आज की महिलाएँ उद्यमिता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और उन्हें हरसंभव समर्थन और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उन्होंने उद्यमिता में महिलाओं के योगदान की सराहना की और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
यह सम्मेलन महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और उन्हें व्यावसायिक कौशल में निपुणता प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम में जयपुर से आई रूचि प्रभाकर एवं अहमदाबाद आई प्रीति शुक्ला ने महिलाओं को व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढऩे की अनेक योजनाओं को समझाया। प्रारंभ में श्री अजय चौपड़ा ने शासकीय योजनाओं की जानकारी दी। कैट के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कैट द्वारा किये जा रहे कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। महिला उद्यमी सम्मेलन को अजय चौपड़ा, श्रीमती बबिता डाबर, श्रीमती निरूपमा मालपानी, श्रीमती कविता जैन, श्रीमती रीना गांधी, श्रीमती साधना सांडिल्य, श्रीमती रश्मि अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया। आज के महिला उद्यमी सम्मेलन में श्रीमती राखी गुप्ता, श्रीमती रानी बंसल, श्रीमती रानी गुप्ता का भी सहयोग रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









