ग्वालियर में स्काउट रैली 21 से 25 तक, समापन में नरेन्द्र सिंह व कैलाश विजयवर्गीय आयेंगे
Oct 16 2024
ग्वालियर। भारत स्काउट गाइड ग्वालियर में आगामी 21 से 25 अक्टूबर तक एक महत्वपूर्ण आयोजन करेगा। इस आयोजन में संभागभर के 700 से अधिक स्काउट गाइड भाग लेंगे। इसके अलावा स्काउट शिक्षक, पदाधिकारी सहित अधिकारीगण भी शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम स्काउट गाइड रैली के रूप में होगा। इस रैली की थीम पहले पाओ शिक्षा दूर करो बाल भिक्षा होगी। स्काउट गाइड रैली में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला, उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, उद्यानिकी व सामाजिक कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह को आमंत्रित किया गया हैं।
जिसमें विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर व नगरीय विकास आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी की स्वीकृति भी मिली हैं। उक्त जानकारी स्काउट मुख्यालय डफरन सराय में आयोजित पत्रकार वार्ता में चीफ कमिश्नर बृजेन्द्र सिंह जादौन लालजी, जिला सचिव सुरेन्द्र भदौरिया एवं सहायक जिला कमिश्नर विनय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।
स्काउट गाइड रैली के लिये बृजेन्द्र सिंह जादौन, सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, विनय अग्रवाल, शिवनारायण गुप्ता, रेशु राजावत, आरडी सिंघल, रम्मी भारती ने बताया कि यह रैली स्काउट गाइड के लिये एक अनूठा व महत्वपूर्ण आयोजन हैं। इसमें 700 से अधिक स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र नयागांव पर टेंट शिविर में ही रहेंगे और विभिन्न आयोजन में भाग लेंगे।
रैली में 21 अक्टूबर को स्काउट गाइड आगमन, पंजीयन, आवास आवंटन, ध्वजारोहण, रैली उदघाटन पूर्वाभ्यास व संचालक मंडल की बैठक होगी। जबकि 22 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रमों के पश्चात अपरान्ह 3 से 3.30 बजे तक उदघाटन कार्यक्रम होगा। जिसमें संभागीय कमिश्नर मनोज खत्री, कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान, निगम कमिश्नर अमन वैष्णव, आईजी अरविंद सक्सैना, एसपी धर्मवीर सिंह को आमंत्रित किया गया हैं। इसके अलावा प्रतिदिन 22 से 25 अक्टूबर तक अन्य मंत्रीगण व प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन होगा। रैली का समापन 24 अक्टूबर को मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर व नगरीय विकास आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में सायं 5 बजे होगा।
पत्रकार वार्ता में शंकर सिंह, एसडी उपाध्याय, सुरेश चंद्र शर्मा, सुजीत जैन, प्रताप माहौर आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









