किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने ग्वालियर में अपने दूसरा एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया
Oct 15 2024
ग्वालियर। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी ने ग्वालियर के दौलत गंज में अपने दूसरे एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया। यह राज्य में किसना का छठा और देश भर में 47वाँ एक्सक्लूसिव शोरूम है। उद्घाटन हरिकृष्णा ग्रुप के फाउंडर व मैनेजिंग डायरेक्टर घनश्याम ढोलकिया और किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के डायरेक्टर पराग शाह द्वारा किया गया।
शुभारंभ के अवसर पर किसना ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100 प्रतिशत तक की छूट दे रहा है। इसके अतिरिक्त, उत्साह को बढ़ाते हुए, किसना अबकी बार आपके लिए शॉप करो और जीतो कार के नाम से एक कैम्पेन भी चला रहा है, जिसके तहत ग्राहकों के पास 100 से अधिक कारों में से एक जीतने का शानदार मौका है। ग्राहकों को इसमें हिस्सा लेने के लिए 20 हजार रुपए या अधिक की डायमंड / प्लैटिनम / सॉलिटेयर ज्वेलरी, या फिर 50 हजार रुपए तक की गोल्ड ज्वेलरी खरीदनी होगी।
लॉन्च के अवसर पर घनश्याम ढोलकिया ने कहा दिवाली से ठीक पहले ग्वालियर में हमारा शोरूम का खुलना फेस्टिव कलेक्शन के लिए आकर्षक रेंज और सीजन के लिए एक्सक्लूसिव ऑफर्स की हमारी पेशकश को दर्शाता है। यह विस्तार हमारे हर घर किसना विजन के अनुरूप है, जहाँ हमारा लक्ष्य खुद को भारत के सबसे तेजी से बढ़ते ज्वेलरी ब्रांड के रूप में स्थापित करना है, ताकि हम प्रत्येक महिला के डायमंड ज्वेलरी के सपने को साकार कर सकें।
वहीं पराग शाह ने कहा यह भारत में हमारा 47वाँ और ग्वालियर में दूसरा एक्सक्लूसिव शोरूम है। इसके माध्यम से हमारा उद्देश्य शहरवासियों को खरीदारी के सबसे बेहतर अनुभव प्रदान करना है। त्यौहार और परंपरा का सार प्रस्तुत करने वाले हमारे नए फेस्टिव कलेक्शन के माध्यम से इस दिवाली सीजऩ हम अपने ग्राहकों के सबसे खास पलों का हिस्सा बनने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
किसना के फ्रैंचाइज़ पार्टनर संचित एवं गिरीश अग्रवाल ने कहा, किसना के साथ साझेदारी करना और दिवाली से ठीक पहले शहर में नया शोरूम खोलना हमारे लिए गर्व का विषय है। इसके माध्यम से ग्राहकों को किसना की डायमंड और गोल्ड की उत्कृष्ट ज्वेलरी सरलता से उपलब्ध हो सकेगी। हमारी पेशकश में विभिन्न प्रकार की शानदार डिज़ाइंस और स्पेशल फेस्टिव ऑफर्स शामिल हैं। इसके साथ, हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों के लिए इस सीजऩ को और भी अधिक खास और यादगार बनाना है।
किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी भारत के सबसे बड़े ज्वेलरी ब्रांड्स में से एक है। वर्ष 2005 में लॉन्च किया गया किसना, हरि कृष्णा ग्रुप का प्रमुख डायमंड ज्वेलरी ब्रांड है। भारत के 28 राज्यों में 3,000 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स और देश भर में 47 एक्सक्लूसिव शोरूम्स के साथ किसना ने अपना विशाल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क स्थापित किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









