चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की
Oct 15 2024
ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के रंगनाथन सभागार में महाविद्यालय युवा उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें भारतीय पर विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढक़र भागीदारी की।
आयोजक मंडल के सदस्य डॉ. नीना खरे, डॉ. ममता गोयल, प्रोफेसर सीमा चंदेल, डॉ. ज्योत्सना राजपूत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशोधरा तिवारी ने प्राप्त किया। जिन्होंने होलिका दहन का चित्र ओपेक अपारदर्शी शैली में संयोजित किया। छात्र रॉबिन कुशवाह ने दीपावली पर्व पर घर के बाहर की सजावट का चित्र बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर छात्र काजल शाक्य रही जिन्होंने ओपेक शैली में ही दीपावली पर पूजन करती हुई महिलाओं का चित्र संयोजित किया। कार्टूनिंग प्रतियोगिता सोशल मीडिया विषय पर आयोजित की गई। जिसमें प्रथम स्थान यशोधरा तिवारी, द्वितीय स्थान लोकेंद्र सिंह और तृतीय स्थान रोबिन सिंह को प्राप्त हुआ। निर्णायक मंडल के सदस्य अनूप शिवहरे, डॉ. अंजू गुप्ता, डॉ. अर्चना अग्रवाल ने प्रणाम घोषित।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पुरुषोत्तम गौतम एवं महाविद्यालय युवा उत्सव समिति के सभी सदस्यों ने विजय छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









