हृदय रोगियों के लिए निशुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन
Oct 15 2024
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा हृदय संबंधी रोगों की चिकित्सा हेतु नि:शुल्क मैडिकल कैंप का आयोजन प्रात:10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हजीरा सिविल हॉस्पिटल किला गेट रोड पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित रहे।
कैंप में डॉक्टर नवीन भामरी डीएम (कार्डियोलॉजी) ने कैंप में अपनी सेवाएं प्रदान की जिसमें 92 मरीज लाभान्वित हुए।
संस्था अध्यक्ष लायन सुशील कटारे ने कहा कि डाक्टर भामरी सभी प्रकार के हृदय रोगों के उपचार में सिद्ध हस्त हैं और हमारा सौभाग्य है कि ग्वालियर की जनता की सेवा के लिए वे निशुल्क अपनी सेवाएं देने के लिए सहर्ष तैयार हो गए।
संस्था के धीरज भटनागर एवं बृजेश सिंघल ने बताया कि यह मेडिकल कैंप हर माह के दूसरे रविवार को सिविल हॉस्पिटल ग्वालियर में लगातार आयोजित किया जाएगा। हृदय संबंधी आवश्यक जांच सिविल हॉस्पिटल ग्वालियर में ही की जायेंगी और कैंप में आने वाले मरीजों को लायंस क्लब ग्वालियर सिटी द्वारा अच्छी से अच्छी सुविधा प्रदान की जाएंगी।
कार्यक्रम में नितिन मांगलिक, सुधीर बाजपेई, रमेश श्रीवास्तव, साकेत गुप्ता, संजीव निगोतिया, राजश्री वर्मा, सलिल गुप्ता, सत्येंद्र यादव, दिलीप नत्थानी, हेमेंद्र तिवारी, ममता अग्रवाल, अमित नत्थानी, दलजीत बेदी, अजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, पवन दारा आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार दिलीप नत्थानी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के कन्वीनर शिव शंकर अग्रवाल थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









