वार्ड 52 में आमजन को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई
Oct 15 2024
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें वार्ड 52 में आमजन को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। इस कार्यक्रम में कमल माखीजनी, अभिषेक गांगिल, शुभम चौधरी, अंशुल गोस्वामी, अंकित कुलश्रेष्ठ, कपिल कुशवाह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर हिस्सा लिया और आमजन को पार्टी से जोड़ा।
कमल माखीजानी ने जनता जनार्दन को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा यह संगठन अभियान केवल संख्या बढ़ाने का अभियान नहीं है, बल्कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का अभियान है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हम इस महाभियान का हिस्सा बन रहे हैं।
अभिषेक गांगिल ने किसानों को सदस्यता दिलाते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। प्रदेश के 80 लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत हर साल छह हजार रुपये मिल रहे हैं। भाजपा किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
शुभम चौधरी ने ग्वालियर के गुढ़ा-गुढ़ी नाका तिराह पर बूथ क्रमांक 224 पर आमजन को मिस कॉल के माध्यम से भाजपा का सदस्य बनाया। श्री चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि यह संगठन पर्व देश को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने का अभियान है। हम भाजपा कार्यकर्ता सेवा के उद्देश्य से राजनीति करते हैं। सत्ता प्राप्ति के लिए नहीं। हमें जो लक्ष्य मिला है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









