गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा आयोजित कॉरपोरेट केस स्टडी प्रतियोगिता संपन्न
Oct 14 2024
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा कॉरपोरेट केस स्टडी प्रतियोगिता का आयोजन ग्रैब स्पेस कोवर्किंग में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों और युवा पेशेवरों को कॉर्पोरेट जगत की जटिलताओं को समझाने और वास्तविक जीवन की व्यावसायिक चुनौतियों का समाधान ढूंढने के लिए एक मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों के युवाओं ने प्रतिभागियों में हिस्सा लिया और अपनी व्यावसायिक सूझबूझ का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान, युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के शून्य से शिखर तक की यात्रा को केस स्टडी के माध्यम से प्रजेंटेशन दिया। जज के रूप में आईआईटी रूडक़ी एल्युमनी पेटीएम कंपनी से वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
अरविंद कुमार ने युवाओं के प्रजेंटेशन में समाधान कौशल, रचनात्मकता, और व्यावहारिकता के आधार मूल्यांकन किया। कार्यक्रम संयोजक जयेश श्रीवास्तव एवं अपर्णा शर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को व्यवसायिक दृष्टिकोण से तैयार करना और उन्हें नेतृत्व कौशल सिखाना है। हम आशा करते हैं कि यह पहल उनके करियर को नए आयाम देगी। प्रतियोगिता के अंत विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर आकाश बरूआ, रोहन सिंह तोमर, साहिल जैन, अभिराज साहू, हरिओम शर्मा, शालिनी मड़ेलिया, रोशनी विश्वकर्मा, कविता गोले, स्नेहा सोनी आदि सदस्य मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









