जनकताल गौशाला में 650 किलो हरे चारे की सेवा

Oct 13 2024

ग्वालियर। गौसेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान स्थापित कर चुकी संस्था बजरंग भक्त मंडल द्वारा साल 2019 से प्रति सप्ताह निरंतर की जा रही सेवा के क्रम में 13 अक्टूवर रविवार को मंडल के सदस्यों एवं दान दाताओं के सहयोग से जनकताल स्थित गौशाला में 650  किलो हरे चारे की सेवा की गई। जिसमे 200 किलो शालिनी त्रिपाठी द्वारा, 147 किलो भरत गर्ग द्वारा, 100 किलोअनिल गुप्ता द्वारा, 100 किलो विशाल अग्रवाल द्वारा, 58 किलो हरीश चंद्र अग्रवाल एवं 58 किलो आकाश सविता द्वारा कुल 650 किलो हरे चारे की सेवा की गई।
इससे पूर्व मंडल के सदस्य हिमांशु बघेल के संस्थान पर इस महीने का प्रथम संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
आज की गौसेवा में मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल, उपाध्यक्ष अमन गर्ग, सचिव राकेश मंगल, कोषाध्यक्ष रामकिशोर मंगल, नमन अवस्थी, विशाल अग्रवाल, दीपक बघेल, संजीव गुप्ता, पुनेश पाल, हरीश चंद्र अग्रवाल, अंकित तिवारी आदि सदस्य उपस्थित थे।