टीकेएम ने अर्बन क्रूजर हाइराडर का फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन पेश किया

Oct 13 2024

ग्वालियर। नवाचार और ग्राहक-केंद्रित रुख की अपनी विरासत को मजबूत करते हुए टोयोटा किर्लोस्करमोटर (टीकेएम) ने अर्बन क्रूजर हाइराडर के फेस्टिवल लिमिटेड एडिशन की शुरुआत की घोषणा की। इसमें एक्सक्लूसिव टोयोटा जेनुइन एक्सेसरीज (टीजीए) पैकेज शामिल है।
अर्बन क्रूजर हाइराडर लाइनअप में यह नवीनतम उत्पाद 13 विशेषरूप से डिज़ाइन किए गए टीजीए के साथ आता है, जो गतिशील और प्रीमियम ड्राइविंग अनुभव को और बेहतर बनाता है।