खेल मंत्री सारंग ने मप्र दिव्यांग क्रिकेट टीम को उदयपुर किया रवाना

Oct 13 2024

ग्वालियर। निशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति मप्र के सचिव संजय सिंह तोमर एवं सह सचिव उमेश बाबू गुप्ता द्वारा बताया गया कि रविवार 13 अक्टूबर को प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग से मप्र दिव्यांग क्रिकेट टीम ने की मुलाकात और खेल विभाग, मध्य प्रदेश शासन से मांगी मदद। खेल मंत्री ने मध्य प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया और शुभकामनाओं के साथ चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट टी-20 प्रतियोगिता उदयपुर राजस्थान में भाग लेने के लिए किया रवाना। 
इस अवसर पर टीआईटी कॉलेज के खेल अधिकारी अजय उपाध्याय, भाजपा नेता एवं वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी सत्येंद्र सिंह उर्फ सत्तू भाई, मप्र टीम के हेड कोच संजय पाल एवं बोलिंग कोच संजीव शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। टीम 13 अक्टूबर 2024 को उज्जैन से उदयपुर, राजस्थान के लिए वीर भूमि एक्सप्रेस से रवाना की गई। 
15 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2024 तक आयोजित चौथी नेशनल दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी। उक्त प्रतियोगिता में 24 राज्यों की टीम भाग लेंगी।
मध्यप्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम में सचिन सिसोदिया राजगढ़(कप्तान), योगेन्द्र भदोरिया ग्वालियर (उप कप्तान), आकाश यादव छिंदवाड़ा, नितिन चतुर्वेदी शिवनी, विजय यादव बैतूल, गोपाल सिंह रीवा, नितिन बाथम इंदौर, राहुल यादव भिंड, शिवम राठौर अनूपपुर, विकास पटले भोपाल, अजय रघुवंशी शिवपुरी, जितेंद्र पाराशर हरदा, चंदन लोधी दमोह एवं आशीष उपाध्याय रायसेन संजय पाल (हेड कोच) पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी संजीव शर्मा (बॉलिंग कोच) पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी शामिल है।