सेवा भारती महानगर ने गरबा डांडिया का आयोजन किया

Oct 13 2024

ग्वालियर। सेवा भारती महानगर द्वारा गरबा डांडिया का आयोजन राष्ट्रोत्थान न्यास के सभागार में किया गया। जिसमें गरबा क्वीन खुशी पाल, बेस्ट एनर्जी पूजा बाथम, बेस्ट ड्रेस अप बुलबुल, बेस्ट स्माइल खुशी शर्मा और सरप्राइज गिफ्ट हर्षिता मोरे को दिया गया। ऑडियंस राउंड में नीरजा कुलश्रेष्ठ विजय रहीं। वेस्ट कोरियोग्राफर शिखा भटनागर का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर अतिथियों ने नारी शक्ति और योग के फायदे पर विस्तार से प्रकाश डाला। 
कार्यक्रम की अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर बादलगढ़ की प्राचार्य मनीषा शर्मा और महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी नेहा पटेल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा भारती महानगर महिला मंडल संयोजिका गीता उपाध्याय ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत करुणा वैद्य और मृणालिनी चौहान ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. यामिनी सक्सेना एवं आभार गीता उपाध्याय ने व्यक्त किया।