विजयादशमी पर गंगादास की बड़ी शाला में प्राचीन तोप चलाई गई
Oct 13 2024
ग्वालियर। लक्ष्मीबाई कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ गंगादास की बड़ी शाला में विजयादशमी के पावन पर्व मनाया गया। शाला के महंत पूरण वैराठी पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास ने पूजा कर सभी के कल्याण की कामना की। अंचल के साधु-संतों ने 1857 में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के साथ अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हुए संतों के शस्त्रों के हथियारों बरछी, कृपाण, कटारी, तलवार, चिमटे आदि का पूजन किया। इस मौके पर प्राचीन तोप चलाई गई।
स्वामी रामसेवकदास ने निर्मोही निर्वाणी और दिगंबर अखाड़ों के निशानों का पूजन किया। यह आचार्य मनीष दुबे, मंगल दास चौबे और प्रदीप शास्त्री ने पूजन कराया।
कार्यक्रम में डॉ. केशव पांडे, राकेश जादौन, लालजी जादौन, ब्रह्मदत्त दुबे, सेवादास, श्रीदास, रामदास, नरसिंह दास, उत्तम दास, रामखिलौना दास, रामकिशन दास सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









