फूलबाग में 65 फीट के रावण के पुतले का दहन

Oct 13 2024

ग्वालियर। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व शनिवार को शहरभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर फूलबाग में सबसे बड़ा 65 फीट का रावण का दहन किया गया। इस मौके पर फूलबाग मैदान में दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर शहर में पांच अलग-अलग स्थानों पर रावण, मेघनाद एवं कुंभकरण के 50 से 65 फीट के पुतलों का दहन किया गया।