भगवान राम के चल समारोह में उमड़ा शहर

Oct 13 2024

ग्वालियर। दशहरा के मौके पर फूलबाग रामलीला समिति का चल समारोह शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर अचलेश्वर मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला, जिसमें भगवान राम, लक्ष्मण, सीता सहित बजरंगबली की झांकी सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रही। शहर के कलाकार राम उपाध्याय ने चल समारोह के दौरान अशोक वाटिका प्रसंग का जीवंत प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इसके बाद फूलबाग मैदान में रामलीला के दौरान राम-रावण युद्ध का रोमांचक मंचन किया गया। 
चल समारोह इंदरगंज चौराहा, दाल बाजार, लोहिया बाजार, पाटनकर चौराहा, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया, फालका बाजार, शिन्दे की छावनी, डीडी मॉल होता हुआ फूलबाग मैदान पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह लौगों ने स्वागत किया। चल समारोह में विभिन्न प्रकार की झांकियां और बैण्ड आकर्षण रहे, जिसे देखने के लिए शहर की सडक़ों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
लेकिन जब रावण कुंभकरण एवं मेघनाथ के 65 फीट के पुतलों का दहन किया गया, तो इसे देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसे कॅट्रोल करने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।