सभापति ने 20 दिव्यांगों को दी ट्राइसाइकिल, दिव्यांगों के चेहर पर खुशी झलकी

Oct 12 2024

ग्वालियर। दिव्यांगजनों को शनिवार की सुबह नगर निगम के सभापति मनोज सिंह तोमर ने मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल का वितरण किया। यह मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल की कमान हाथ में आते ही दिव्यांगों के चेहर पर खुशी झलक उठी। सबने एक ही बात कही इससे हमारी परेशानी दूर हो गई। सभापति तोमर ने अपनी निधि से 20 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल प्रदान की।
गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित फायर ब्रिगेड सब स्टेशन सरकारी मल्टी के पास दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सुबह से ही दिव्यांग जन इस कार्यक्रम में शामिल होने तथा मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल लेने के लिए वहां पहुंच चुके थे।
सभापति मनोज सिंह तोमर ने जिन-जिन दिव्यांगों के नाम लिस्ट में शामिल थे उन्हें बारी-बारी से बुलाकर मोटराइज्ड ट्राइसाईकिल प्रदान की गई। सभी को हेलमेट भी दिए गए जिससे उनकी सुरक्षा भी बरकरार रहे।
कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर डॉ. अतिबल सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी सौरभ शाक्य सहित स्थानीय नागरिक भी उपस्थित थे।