घोष के साथ संघ का पथ संचलन निकला

Oct 12 2024

ग्वालियर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी पर निकलने वाला पथ संचलन शनिवार प्रात: 7 से 9 बजे के बीच निकला। इस दौरान गणवेशधारी स्वयंसेवक घोष की ध्वनि पर कदमताल करते हुए महानगर के 13 नगरों में निकले।
ग्वालियर उपनगर का पथ संचलन काली माता मंदिर (कोटेश्वर) से प्रात: 8 बजे प्रारंभ होकर घासमंडी होते हुए सेवानगर पार्क पर पहुंचा। बिरलानगर का प्रात: 8 बजे से जेसी मिल महाविद्यालय से प्रारंभ होकर 9 नंबर पुलिया, मोहन सिंह चक्की, चार शहर का नाका, हजीरा पाताली हनुमान से श्याम हवेली होते हुए जेसी मिल महाविद्यालय पहुंचा। अंबेडकर (सिद्धेश्वर) नगर का पथ संचलन सुबह 8:30 बजे इंद्रमणी नगर से प्रारंभ होकर नदीपार टाल होते हुए मुरार थाने के पास मुरार नगर के पथ संचलन में मिला।
रामकृष्ण नगर ठाटीपुर का पथ संचलन प्रात: 8 बजे से शिवाजी पार्क से जैन स्तंभ, शारदा बालग्राम से जैन स्तंभ, एच ब्लॉक ठाटीपुर से ठाटीपुर डिस्पेंसरी होते हुए गोविंदपुरी जैन स्तंभ, सरस्वती नगर पार्क से अनुपम नगर में शिवाजी पार्क वाले में मिलन हुआ। दीनदयाल नगर का सुबह 8 बजे से अटल पार्क से प्रारंभ होकर आदित्यपुरम संस्कार गार्डन पर समाप्त हुआ। मुरार नगर का प्रात: 8 बजे से मदन मोहन मंदिर से अग्रसेन चौक आजाद नगर पार्क से अग्रसेन चौक, मिडिल स्कूल से अग्रसेन चौक पर पहुंचा। यहां से तीनों मिलकर सदर बाजार होते हुए शहीद गेट श्रीकृष्ण वाटिका पर पथ संचलन का समापन हुआ।
इसी तरह लश्कर जिले का पथ संचलन सुबह 7 से 9 बजे तक 7 स्थानों से निकला। शिवाजी नगर का पथ संचलन माधव महाविद्यालय से शुरू होकर गस्त का ताजिया, राममंदिर, दौलतगंज, महाराज बाड़ा, गांधी मार्केट, जनकगंज, हनुमान चौराहा होते हुए इसका समापन माधव महाविद्यालय पहुंचा।