राष्ट्रगान के बाद कन्या पूजन कार्यक्रम में 31 कन्या व लगूरौं को पूजकर खाद्यान्न सामग्री दी

Oct 12 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण के द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 2मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान जो पिछले 73 माह से भी अधिक समय से महाराज बाड़े पर चल रहा है। राष्ट्रगान के बाद कन्या पूजन का कार्यक्रम महाराज बाड़े पोस्ट ऑफिस प्रांगण मे 31 कन्या व लगूरौं का रोली तिलक लगाकर पैर पूजकर खाद्यान्न सामग्री वितरण कर किया। इसके बाद चेतकपुरी चोराहे झुग्गी झोपड़ी निवासरत परिवार की 21 कन्याऔं को भी रोली तिलक लगाकर खाद्यान्न भेंट कर आशिर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रर्म में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विद्युत वितरण के महाप्रबंधक नितिन मांगलिक व विशिष्ट अतिथि श्रीमती मेघना सिंघल, संजय धवन, केसी राजपुरीया, भूपेन्द्र शर्मा, गुलाब सिंह प्रजापति, पंकज शर्मा, महेश धीमान ने ब्रांड ऐबेंसटर कु अंशिका वंशिका अरोरा का सम्मान मोतियों की माला ओर मोमेंटो से किया गया। संचालन भूपेन्द्र प्रेमी ने किया। 
मुख्य अतिथि नितिन मांगलिक ने शाखा समर्पण के द्वारा प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे पिछले इतने वर्षो से राष्ट्रगान के प्रसारण की पूरी राष्ट्रगान परिवार को बधाई शुभ कामनाएँ दी। विशिष्ट अतिथि मेधना सिंधल ने शाखा समर्पण के कन्या पूजन पुनीत कार्य के लिए ओर समर्पण शाखा द्वारा बच्चियों को गोद लेकर उनको बर्ष भर पढाई करवाना यह भी सेवा है। इसके लिए बहुत बहुत बधाई दी।
राष्ट्रगान प्रभारी संजय धवन ने राष्ट्रगान परिवार के वरिष्ठ मार्गदर्शक समिति के सभी का आभार माना जो प्रतिदिन आपनी सेवा दे रहे है। इस अवसर पर श्रीमति वश्री मयूर गर्ग, श्रीमती आरती भूपेन्द्र शर्मा, कैलाश चन्द अग्रवाल, महेश अग्रवाल, कमल कान्त, श्रीमती पुष्पा प्रजापति, मधु धवन, पन्नालाल निरंकारी, कमल रजक, महेश जैसवाल, सुरेश अरोरा, अशोक पमनानी, नरेन्द्र शिवहरे, विजय शाक्य, प्रकाश राव, रवि टिकेकर, नेहा परमानी, नितिन आदि उपस्थित थे।