विकलांग पूजा आर्य को ट्राइसिकल मिलने के बाद मां बेटी खुश

Oct 12 2024

ग्वालियर। विगत दो वर्षों से ट्राइसिकल के लिए परेशान हो रही पूजा आर्य निवासी सागर ताल को समाजसेवी ओर राष्ट्रीय शसक्त दिव्यांग आत्मनिर्भर ट्रस्ट नई दिल्ली के राष्ट्रीय सलाहकार अनूप जौहरी के अथक प्रयास से नगर निगम जनकल्याण विभाग की समग्र अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल एवं सहायक नोडल अधिकारी नीरज श्रीवास्तव द्वारा सिटी सेंटर स्थित बाल भवन में विकलांग पूजा आर्य को सह सम्मान ट्राइसिकल भेंट की गई।
इस मौके पर समाजसेवी अनूप जौहरी एवं जीतू यादव ने सह सम्मान पूजा आर्य को पुष्प गुलदस्ता एवं पुष्प हार भेंट कर सम्मानित किया। अपनी मां पूजा के साथ बच्ची भी आई थी।
 ट्राइसिकल मिलने से मां बेटी दोनों के चहरे पर साफ खुशी नजर आ रही थी। ट्राइसिकल मिलने के बाद पूजा आर्य ने अपनी खुशी का इजहार करते हूऐ। उपस्थित अधिकारियों एवं नि:शक्त जन प्रतिनिधि अनूप जौहरी एवं जीतू यादव का आभार व्यक्त किया।