राविन हुड आर्मी ने स्लम किड्स के साथ किया डांडिया नाइट का आयोजन

Oct 12 2024

ग्वालियर। राविन हुड आर्मी ग्वालियर ने महाअष्टमी पर ग्रीन गार्डन सोसाइटी में अपनी पूरी टीम और एकेडमी में पढऩे वाले स्लम किड्स को लेकर डांडिया नाइट का आयोजन किया। जिसमें सभी राविनस एवं बच्चों ने एक से बढक़र एक डांस फार्म में डांडिया किया। ग्रीन गार्डन सोसाइटी के सदस्यों और बच्चों भी इस आयोजन का हिस्सा रहे। 
विजय काजू एवं राम पाण्डेय ने कैपस का प्रयोग करने की अनुमति प्रदान की। जिससे प्रोग्राम और भी सुचारू रूप से हो सका। सभी लोगों के लिये प्रोग्राम के अंत में चाय नाश्ते की उत्तम व्यवस्था की गई। राविन हुड आर्मी ग्वालियर भविष्य में भी जनहित के कार्य इसी तरह करता रहेगा।