दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा नवदुर्गा महोत्सव कार्यक्रम संपन्न

Oct 12 2024

ग्वालियर। दीक्षा वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा रामनगर गाँव में नवदुर्गा महोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों द्वारा कन्या का पूजन कर उन्हें स्वल्पाहार और वस्त्र वितरण किये गए। साथ ही गाँव मे रह रहे सभी की समस्या सुनी। कहते है कन्याओं को माँ का रूप माना जाता है। हमारी संस्था जगह जगह पर इस तरह कार्यक्रम करते रहते है। यह कार्यक्रम एक गाँव मैं किया गया है जिसमे बच्चों को शिक्षित करने की प्रेरण भी दी साथ ही उनकी समस्या को सुन उनका समाधान करने का उनको विश्वास दिलाया गया।
 कार्यक्रम मे उपस्थित संस्था सचिव दीक्षा दुबे, मनमोहन सिंह, आशा शिवहरे, हर्ष पाल, अक्षय मोरे, अमन कुशवाह, शिवानी प्रसाद, सोभा अग्रवाल, यशिका, गोले, रोमा शाक्य, पारस, कार्तिक, विवेक आदि उपस्थित रहे।