पुलिस लाइन में मना दशहरा, मंत्री, सांसद, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर व एसएसपी ने किए हर्ष फायर

Oct 12 2024

ग्वालियर। पुलिस लाइन में शनिवार को दशहरा के मौके पर मंत्री, सांसद, आईजी, डीआईजी व एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने पूरे विधि विधान के साथ शस्त्र व वाहन पूजन किया। पूजन के बाद सभी अधिकारियों ने एसएलआर राइफल से एक-एक कर बुराई पर अच्छाई का प्रतीक के रूप में हर्ष फायरिंग की है।
शस्त्र पूजन में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भरत सिंह कुशवाहा शामिल हुए हैं। जहां साफा बाधकर उनका स्वागत किया गया इसके उपरांत पूरे विधि विधान के साथ शास्त्र पूजन में शामिल हुए। 
आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी, एएसपी समेत सभी अफसरों व जनप्रतिनिधि ने एक-एक फायर कर दशहरा का सगुन पूरा किया। साथ ही इसके बाद एक दूसरे को दशहरा की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मंत्री नारायण सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों को दशहरा की बधाई देते हुए सभी की खुशहाली के लिए मंगल कामना की।
पुलिस लाइन में दशहरा पर हवन के बाद शस्त्र व वाहनों का पूजन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया। बुराई पर अच्छाई तथा असत्य पर सत्य की विजय के पर्वपर पुलिस विभाग में भी सालों से शस्त्र पूजन करने की परंपरा चली आ रही है। इसी परंपरा के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में पूरे विधि-विधान एवं नियमों के अनुसार शस्त्रों एवं पुलिस के वाहनों का पूजन किया गया। इसके साथ ही जिले की खुशहाली एवं उन्नति के लिए हवन का आयोजन भी किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दी शहरवासियों को शुभकामनाएं
विजयादशमी के मौके पर शस्त्र पूजन एवं हवन कार्यक्रम के बाद एडीजी अरविंद सक्सेना व एसएसपी धर्मवीर सिंह द्वारा उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समस्त शहरवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी गई। पुलिस लाइन ग्वालियर में आयोजित दशहरा पूजन कार्यक्रम में आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, एसएसपी धर्मवीर सिंह, एएसपी कृष्ण लालचांदनी, निरंजन शर्मा, गजेंद्र वर्धमान आदि उपस्थित रहे हैं। 
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने कहा है कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर दशहरे वाले दिन जन प्रतिनिधि नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, आईजी, डीआईजी और कलेक्टर सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों ने डीआरपी पुलिस लाइन में विधि-विधान से शस्त्र पूजन दुर्गा पूजन किया गया है। दशहरा बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। आज के दिन हम पूजा के साथ-साथ यह भी संकल्प लेते हैं कि अपराधों, चुनौतियों, समस्याओं के रूप में जो समाज में जो विकृति है ऐसी समस्याओं का हम निदान करेंगे। यह वह अफसर है जब हम नए सिरे से नई ऊर्जा की शुरुआत करते है बुराइयों से लडऩे के लिए नई ऊर्जा प्राप्त करने के लिए।