आचार्यश्री विहर्ष सागर 12 सन्यासी को जैनेश्वरी दीक्षाएं आज

Oct 11 2024

ग्वालियर। आचार्यश्री विहर्ष सागर महाराज आज शनिवार 12 अक्टूबर  को जैन शाश्वत तीर्थ सम्मेद शिखर (मधुवन) झारखंड में कार्यकम स्थल गुणायतन गौशाल तेरापंथी कोठी में जैनेश्वरी दीक्षा प्रदान करेगे। जैनेश्वरी दीक्षा में आर्यिकाश्री प्रभामति माता, मुनिश्री विजेयश सागर महाराज और मुनिश्री विश्वहर्ष सागर महाराज मौजूद रहे। इसी दौरान ग्वालियर सकल जैन समाज के लोग जैनेश्वरी दीक्षा के साक्षी सम्मिलित होकर बनेंगे। इस जैनेश्वरी दीक्षा में ग्वालियर के मामा का बाजार स्थित राहुल जैन भी दीक्षा ग्रहण करेगे। 
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि आचार्यश्री विहर्ष सागर महाराज जैन विधि विधान से मंत्रो के साथ क्षुल्लकाश्री निर्भीक सागर, क्षुल्लका सुतापा सागर को ऐलक दीक्षा देगे। वही ग्वालियर शहर के राहुल भैया, भिंड के रितिक भैया, सुनील भैय्या इंदौर, हरिशचंद्र इंदौर को मुनि दीक्षा और आचार्यश्री की जीवन गृहस्थ की बहना दीक्षार्थी ब्रह्मचारिणी नीतू दीदी बीना, उनकी शिष्य दीक्षार्थी बा. ब्र. प्रियंका दीदी भिंड आर्यिका दीक्षा, और सुनीता दीदी इंदौर, शोभा दीदी गुडग़ांव, चंपादेवी मधुवन और भगवानदेवी मधुवन को क्षुल्लक दीक्षा प्रदान करेगे। इस जैनेश्वरी दीक्षा समारोह में ग्वालियर, भिंड, गोरामी, मेहगांव, इटवा, झांसी, डबरा, आदि जगहों से गुरुभक्त पहुचेगेगे।