नशा मुक्ति का संदेश लेकर चल समारोह निकलेगा १२ अक्टूबर को

Oct 11 2024

ग्वालियर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का चल समारोह आज शनिवार 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे किलागेट से निकाला जाएग। यह चल समारोह समाज में व्याप्त नशाखोरी को दूर करने का संदेश भी देगा तथा स्वच्छता, शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। यह जानकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जगमोहन सिंह तोमर, सुखवीर सिंह तोमर व कृष्ण सिंह जादौन ने दी।
जगमोहन सिंह ने बताया कि समाज में व्याप्त मिलावटखोरी पर भी अभियान चलाया जाएगा। चल समारोह किला गेट, हज़ीरा, पाताली हनुमान, पड़ाव, स्टेशन बजरिया, थाटीपुर, बारादरी, 7 नंबर चौराहा, गोला का मंदिर होते हुए दंदरौआ धाम पर समाप्त होगा। जहां पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया शमी एवं अस्त्र शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। चल समारोह में समाज बंधुओं से अधिक संख्या में भाग लेने की जगमोहन सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह तोमर, अबोध सिंह तोमर, ब्रजेश सिंह भदौरिया, अजीत सिंह तोमर, सतेंद्र सिंह भदौरिया, धनेंद्र सिंह, चौहान, उपेन्द्र सिंह परमार, विनयप्रताप सिंह तोमर, चंदू राजावत, गोपाल जादौन, योगेंद्र परिहार, चंद्रेश पवैया, अजय सेंगर आदि ने अपील की।