डिवाईडर से टकराई कार हादसे में तीन की मौत, दो घायल
Oct 11 2024
ग्वालियर। शीतला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे पांच दोस्त हादसे का शिकार हो गए। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद उसके तीन टुकड़े हो गए। कार सवार पांच में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायलों का इलाज जारी है। कार चला रहे युवक के नशे में होने की बात भी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह शहर के झांसी रोड थाना स्थित ग्वालियर-झांसी हाइवे पर सिथौली में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। कार चला रहे संजय धाकड़ 24 और उसमें सवार विवेक जोशी 22, ऋतिक मांझी 22 की मौके पर ही मौत हो गई है। दो युवक अंकित व मोहिल घायल हैं।
शहर के विनय नगर, चंदन नगर, नदीपार टाल और थाटीपुर में रहने वाले पांच दोस्त संजय धाकड़ की कार में सवार होकर गत देर रात शीतला माता के दर्शन करने सातऊ की पहाडिय़ा पर गए थे। वापसी में संजय कार ड्राइव कर रहा था। शहर के बिल्कुल नजदीक सिथौली इलाके में तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर लहराते हुए पलट गई।
घायल अंकित ने बताया कि रात को अचानक संजय ने कहा कि चलो शीतला माता मंदिर चलते हैं। उसने एक बार ही कहा और सारे दोस्त तैयार हो गए। पहले पैदल जाने का विचार था, लेकिन संजय अपनी कार ले आया। माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि के साथ लंबी उम्र की कामना की।
हादसे में जान गंवाने वाले ऋतिक के पिता महेश मांझी थाटीपुर में नाश्ते का ठेला लगाते हैं। ऋतिक बीकॉम फाइनल ईयर का छात्र है। सुबह पिता के साथ ठेले पर काम करने के बाद दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक टोपी बाजार में एक सैंडविच शॉप पर जॉब करता था।
विवेक भी एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कर्मचारी था, जबकि मृतक संजय धाकड़ टैक्सी चालक है। मूल रूप से वह श्योपुर का रहने वाला है, लेकिन अभी यहां विनय नगर में रह रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार की हालत देखकर पुलिस सहित अन्य सहम गए। कार के तीन टुकड़े हो चुके थे। उससे पता लगता है कि जब कार डिवाइडर से टकराई होगी तो उसकी गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा होगी।
शुक्रवार को दुर्गा नवमी पर घरों में नवमी पूजन की तैयारियां चल रही थी। ऋतिक, संजय और विवेक जोशी के घर पर भी खुशी-खुशी परिजन माता पूजन की तैयारी कर रहे थे। तभी उनके घर इस दर्दनाक हादसे की खबर पहुंचने से मातम पसर गया। घर की महिलाओं को नहीं बताया गया था कि हादसे में उनके बेटों की मौत हो गई है। मृतक शीतला माता मंदिर जाने से पहले घर पर बोल कर गए थे कि सुबह लौट कर कन्या पूजन करेंगे।
मृतक ऋतिक, संजय और विवेक के अलावा घायल मोहिल और अंकित अच्छे दोस्त थे। पांचों कभी ना तो एक साथ पढ़े, न ही एक कॉलोनी या मोहल्ला में रहते थे, लेकिन इसके बाद भी एक दूसरे के जरिए कुछ ही मुलाकातों के बाद गहरे दोस्त बन गए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









