स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने क्षेत्रीय संचालक को ज्ञापन सौंपा

Oct 11 2024

ग्वालियर। मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के तत्वाधान में क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ग्वालियर डॉ नीलम सक्सेना को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। 
ज्ञापन में नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा अवधि समाप्त करने के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए, समय मान वेतनमान की बैठक शासन के नियमो केअनुरूप प्रतिमाह आयोजित कर कर्मचारियों के प्रथम, द्वतीय, तृतीय, चतुर्थ, समय मान प्रकरणों को शीघ्र स्वीकृत किया जाए, तदर्थ नियुक्ति के कारण समयमान प्रकरण लंबित न किए जाएं, एएनएम की भर्ती प्रक्रिया में संविदा पर कार्यरत एएनएम को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अपात्र किए जाने के संबंध माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में नियुक्ति प्रदान करने की कार्यवाही की जाए, संयुक्त परामर्श दात्री समिति की बैठक नियमानुसार तीन माह में आयोजित की जाए। उक्त  समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने कीमांग की गई, 
ज्ञापन देने बालों में रणबीर सिंह सिकरवार,महादेव सिंह गोयल,महेंद्र कुमार जैन, कोमल सिंह, धर्मवीर शुक्ला, दिनेश गुप्ता, दिलीप सिंह राठौर, विकाश गुप्ता, हरिमोहन शर्मा, दिलीप सिंह, सोन सिंह, सोनेंद्र जादौन, राम किशोर गुप्ता आदि प्रमुख है।