सनातन धर्म मंदिर में अष्टमी पर किया हवन

Oct 11 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में नवरात्र अष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में स्थित यज्ञशाला में हवन का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान कोषाध्यक्ष राकेश बंसल-रजनी बंसल ने हवन किया। यज्ञशाला में पंडित रमाकांत शास्त्री, हरिशंकर पाठक, बसंत पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार, संपूर्ण दुर्गा सप्तशती के 13 अध्याय, कवच, कीलक, देवीसुत के पाठ के साथ विधिविधान से हवन संपन्न कराया। हवन के पश्चात मैया की महाआरती हुई एवं प्रसाद वितरण किया गया। 
हवन में समीर अग्रवाल, रविंद्र सिंघल, राजेश गर्ग, मनीष भार्गव, भक्त श्रद्धालुओं सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।