युवा संगठन एनएसएस चरित्र निर्माण का कार्य कर रहा है- डॉ मनोज अवस्थी

Oct 11 2024

ग्वालियर। युवा वह शक्ति है जो किसी भी कार्य को करने में सक्षम मानी जाती है। विश्व का सबसे बड़ा युवा संगठन एनएसएस है। जो चरित्र निर्माण का कार्य करता है। यह बात उन्मुखीकरण कार्यक्रम के समय डॉ. मनोज अवस्थी ने कही। माधव महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 व 2 के नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्य योजना बनाने व जानने के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मनोज अवस्थी, विशिष्ट अतिथि डॉ. राकेश करहेरिया, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे।
डॉ. अवस्थी ने बताया कि एनएसएस एक ऐसा मंच है जहाँ पर युवा एक साथ रहकर मिलजुल कर कार्य करने व रहने का कार्य करते हैं। एनएसएस द्वारा भविष्य में अपने चरित्र निर्माण के साथ-साथ समाज में भी अलग पहचान बनाते हैं और महाविद्यालय में अन्य छात्रों की अपेक्षा अनुशासन के द्वारा अपनी अलग पहचान बनाते हैं। इस संगठन के द्वारा छात्र अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
कार्यक्रम में स्वयंसेवक आशुतोष पालीवाल, रौनक द्विवेदी, मोनिका, अंजली कुशवाह, दिया अग्रवाल, मुस्कान नर्या, दीक्षा पाल, मुस्कान जाट, अन्मेशा तिवारी, नकुल शर्मा, सोमिल खान, रोहन अरोरा आदि लोग उपस्थित थे।