रिन्यूएबल एनर्जी के प्रयोग से बढ़ाये अपनी आय
Oct 11 2024
ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी संस्थान में रिन्यूएबल एनर्जी जेनरेशन एंड स्टोरेज विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता डॉक्टर सौरभ शर्मा, एप्लीकेशन एनालिस्ट माउंट सिनाई हेल्थ सिस्टम, न्यूयॉर्क ने रिन्यूएबल एनर्जी के प्रयोग को ग्लोबल वार्मिंग से बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने का सस्ता विकल्प बताया।
उन्होंने रिन्यूएबल एनर्जी के उपलब्ध प्रकारों सोलर, विंड आदि की अद्यतन आंकड़ों के साथ चर्चा करते हुए पावर जेनरेशन के आधुनिक विकल्पों और उसके स्टोरेज के तरीकों को जन सामान्य द्वारा अपनाये जाने की प्रोसेस को समझाया। डॉक्टर शर्मा ने इस क्षेत्र में हुए नवीनतम शोध को बताते हुए ऑप्टीमाइजेशन मॉडल के प्रयोग से अधिक पावर जेनरेशन के सिद्धांत को एनालिसिस रिजल्ट द्वारा परिचित कराया, ताकि इसका प्रयोग कर हम अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।
माइक्रोग्रिड प्लानिंग में आज के संदर्भ मे एग्रीगेट की भूमिका को प्रोज्यूमर के रूप में भी विस्तार से समझाया। उन्होंने इस क्षेत्र में सोलर स्टार्टअप और एआई द्वारा प्रोज्यूमर मॉडल के उपयोग से कंज्यूमर को अधिकतम लाभ प्राप्त करने की संभावनाओं से भी छात्रों को अवगत कराया। इस अवसर पर संस्थान निर्देशक डॉ संजय कुमार गुप्ता, नैना शर्मा, अमित सोनी सहित संस्थान के शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









