ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सम्मान कर एन 95 मास्क का वितरण किया

Oct 11 2024

ग्वालियर। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 ई1 के सुनील अरोड़ा द्वारा निर्देशित सेवा सप्ताह अनमोल खुशियां के छठवें दिन लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति द्वारा फूलबाग चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया एवं एन 95 मास्क का वितरण किया गया।
 इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के डीएसपी अजीत सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में 21 पुलिस कर्मियों को दुपट्टा, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह  देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कमल किशोर गुप्ता, डॉ हरिओम कुमार सिंघल, मीनाक्षी गोयल, अनुपम तिवारी, संदीप अग्रवाल, विजय खंडेलवाल, छाया अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रुचिता गोयल, मीरा जैन, नलिनी सारस्वत, रितु जैन एवं विभिन्न क्लबो के पदाधिकारी मौजूद रहे।