हवन पूर्णाहूति के साथ रामकथा का समापन

Oct 11 2024

ग्वालियर। शताब्दीपुरम स्थित दंदरौैआधाम मंदिर पर आयोजित हुई श्रीरामकथा का समापन हवन यज्ञ एवं पूर्णाहूति के साथ हुआ। इस मौके पर पं कपिल कृष्ण ने कहा कि धर्मयज्ञ की पूर्णता हवन पूजन से होती है। यज्ञ में जब हम सुगंधित पदार्थो की आहूति देते हैं, तो इससे न सिर्फ देवता प्रसन्न होते हैं, बल्कि वातावरण भी शुद्ध हो जाता है। हमें अपने घर में भी नित्य हवन करना चाहिए, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश न हों। पूर्ण आहुति में कथा परीक्षत साधना राजीव कोठारी, वीकेयर संस्था के अध्यक्ष एसएन शुला, सचिव भास्कर शर्मा सहित सभी पदाधिकारी एवं अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।