अलग-अलग रागों में करें देवी के रूपों की आराधना

Oct 11 2024

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय में गायन विभाग द्वारा देवी मां की विविध बंदिशों पर आधारित व्यायान सह प्रदशर्न हुआ। इसमें विषय विशेषज्ञ के तौर पर कुलगुरू प्रो. स्मिता सहस्त्रबुद्धे ने देवी मां के विविध रूपों की स्तुति अलग-अलग रागों और बंदिशों के साथ की। उनके साथ अन्य विषय विशेषज्ञ के तौर पर वरिष्ठ संगीत गुरू अनूप मोघे और वैशाली मोघे मौजूद रहे। उनके साथ तबले पर डॉ. मनीष करवड़े ने, विवेक जैन ने हारमोनियम पर सधी हुई संगति की। 
प्रो. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि देवी मां के रूपों की आराधना संगीत के अलग-अलग रागों के माध्यम से करने की कोशिश करें। अलग अनुभूति होगी। इसके लिए अलंकारों का रियाज बहुत जरूरी है।
इस मौके पर डॉ. स्वपना मराठे, कुलसचिव प्रो. राकेश कुशवाह, डॉ. अंजना झा, डॉ. मनीष करवड़े, डॉ. पारूल दीक्षित, डॉ. हिमांशु द्विवेदी, डॉ. श्याम रस्तोगी, जयवंत गायकवाड़, संजय राठौर, विकास विपट, पीआरओ कुलदीप पाठक सहित विवि के सभी संगतकार, कमर्चारी और छात्र मौजूद थे।