स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मांगों को लेकर राज्यमंत्री नरेंद्र शिवजी पटेल को ज्ञापन सोपा

Oct 09 2024

ग्वालियर। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अपनी प्रमुख मांगों को लेकर लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवजी पटेल को प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा।
स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन के जरिए राज्यमंत्री नरेंद्र शिवजी पटेल को अवगत कराया गया है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर जुलाई 2023 की संविदा नीति तत्काल प्रभाव से लागू की जाए एवं समस्त लाभ दिए जाएं निष्कासित कर्मचारियों को वापस लिया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों को विभाग में समकक्ष पदों पर नियमित किया जाए एवं न्यूनतम 21000रू वेतन किया जाए। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के ग्रेड पे में संशोधन किया जाए। आउटसोर्स कर्मचारियों को सभी जिलों में समकक्ष पदों पर कार्य कर रहे हैं फिर भी सभी जिलों में वेतन विसंगति है। इसलिए दूर की जाए। 
आउटसोर्स कर्मचारी के लिए शासन द्वारा 16132 रुपए प्रतिमाह  अनुसार बजट दिया जाता है। अधिकारियों एवं आउटसोर्स कंपनियों की कमीशन खीरी के वजह से पिछले वर्षों से मात्रा 5500 से 9000 रू तक दिए जा रहे है जिससे आउटसोर्स कर्मचारी की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में 3 _4 माह से वेतन भुगतान नहीं किया जाने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है एवं रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। विभाग में विगत कई वर्षों से चतुर्थ श्रेणी के हजारों पद रिक्त हैं जैसे वार्ड बॉय, चौकीदार, वायरमैन, माली, कुली, आया, दाई, भत्य एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर/निम्न श्रेणी लिपिक के हजारों पद रिक्त पदों पर आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित किया जाए।
ज्ञापन देने वालों में संघ के विजय भार्गव, धर्मवीर शुक्ला, कोमल सिंह, दत्तात्र कदरे एवं अन्य कर्मचारी मौजूद थे।