सजीव दरबार सजा कर 251 दीयों से महालक्ष्मी और अग्रसेन की आरती
Oct 09 2024
ग्वालियर। श्री अग्रवाल महासभा द्वारा जीवाजी क्लब में आयोजित दो दिवसीय महाराजा अग्रसेन मेला में 251 दीप थालियों से महालक्ष्मी एवं महाराजा अग्रसेन की आरती की गई। पुरुष साफा और महिलाओं ने रंग- बिरंगे परिधानों में एक लयताल के साथ गंगा नदी की तर्ज पर आरती की। इसी के साथ महाराजा अग्रसेन दरबार को सजीव सजाया गया।
जिसमें अग्रसेन जी सिंहासन पर और 18 पुत्र मंच पर विराजमान थे। इस अवसर पर छप्पन भोग भी सजाए गए। इसके बाद कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल थे। सांसद भारत सिंह कुशवाह, देवेन्द्र प्रताप तोमर व डीआईजी अमित सांघी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप मित्तल ने कहा कि अग्रवाल समाज देश के विकास में प्रमुख भूमिका निभा रहा है उसने देश को बहुत कुछ दिया है। लेकिन आज भी इस समाज को सरकार और राजनीति में प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता है इसके लिए एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है ताकि यह गूंज दिल्ली से लेकर समूचे देश में सुनाई दे। स्वागत भाषण महासभा के अध्यक्ष अशोक गोयल ने दिया।
मेला के दूसरे दिन सर्वप्रथम रंगोली, चित्रकला, बच्चों की फेंसी ड्रेस, एकल नृत्य प्रतियोगिताएं हुई जिसमें कोई शिवजी का तो कोई भारत माता और व्हाट्स एप बनकर आया। रंगोली में प्रथम आरती अग्रवाल, द्वितीय आराध्या गोयल एवं तृतीय आयुष जैन, फेंसी ड्रेस में आव्यान प्रथम, आर्धविका द्वितीय व दिव्यान मंगल तृतीय रहे।
निर्णायक की भूमिका डॉ ज्योति प्रियदर्शी, अर्चना शर्मा, डॉ मीरा जैन एवं अनूप शिवहरे थे।
इस अवसर पर रवि गर्ग, आनंद अग्रवाल, अजय बंसल, अरविंद दूदावत, मीनाक्षी गोयल, ज्योति अग्रवाल, तरुण गोयल, जेसी गोयल, मोहन गर्ग, दीपक अग्रवाल, मनोज गोयल, हरीबाबू गोयल, रवि गुप्ता, अशोक अग्रवाल, सतीश गोयल, ज्योति गुप्ता, रेखा अग्रवाल, कीर्ति गर्ग, इंद्रा मंगल, दीप्ति सरावगी, रामनाथ अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









