चेतना मंच का दशहरा समारोह का आयोजन 12 को, 65 फुट का रावण दहन

Oct 09 2024

ग्वालियर। चेतना मंच के तत्वाधान में दशहरा मैदान शताब्दीपुरम में दशहरा समारोह का आयोजन 12 अक्टूबर को किया जा रहा है। जिसमें 65 फुट के रावण का दहन किया जायेगा। साथ ही मेघनाद एवं कुम्भ करण के पुतलों का भी दहन किया जायेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण पर आधारित नृत्य नाटिका कथा श्रीराम की प्रस्तुति होगी।  जिसमें स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का समापन भव्?य आतिशबाजी के साथ होगा। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता सांसद भारत सिंह कुशवाह करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार, देवेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, महेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पत्रकार डॉ. केशव पाण्डेय उपस्थित रहेंगे।
चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर ने बताया कि विगत 20 वर्षों में शताब्दीपुरम् का यह दशहरा समारोह का मुख्य उद्देश्य असत्य पर सत्य की विजय का जश्न मनाने के साथ-साथ युवाओं एवं बच्चों को धर्म एवं संस्कृति से जोड़ कर रखना है। 
कथा श्रीराम की तैयारियां संस्था की कार्यशाला में प्रतिदिन चल रही हैं। जिसमें लगभग 100 कलाकार प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं। हर वर्ष चेतना मंच अलग अलग प्रसंगों की प्रस्तुतियां देता है। इस वर्ष श्रीराम जन्म, तडक़ा वध, धनुष यज्ञ, राम विवाह, राम वनवास, सीता हरण, लंका दहन,राम रावण युद्ध एवं श्रीराम राज तिलक प्रसंगों की प्रस्तुतियां होंगी।
दशहरा समारोह की आयेाजन समिति दीपक तोमर, बृजेश यादव, डॉ. हरिमोहन पुरोहित, डॉ. अरविन्द मित्तल, रामप्रकाश परमार, पीएस कुशवाह, अनिल शर्मा, राकेश सिंह राठोर, सुरेश वर्मा, मूलचन्द रसैनिया हरिओम यादव, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, श्याम नरेश, बालकृष्ण शर्मा, श्रीमती शालिनी गुप्ता, जेपी पांडेय, डॉ गौरव शर्मा, संतोष गुप्ता, श्रीमती मंगला झा, श्रीमती लता सोनी, एके द्विवेदी, सुभाष रावत, विकास अग्रवाल, गिर्राज शर्मा, केसी शर्मा, विजय मिश्रा, घनश्याम रावत, राम राजेश दीक्षित, उपकार गुप्ता, सूरज वर्मा शामिल है।