लक्ष्मण ने सूर्पणखा की नाक काटी, खर-दूषण का हुआ वध

Oct 09 2024

ग्वालियर। फूलबाग पर आयोजित रामलीला समारोह में राम वनवास का मंचन किया गया। इसमें राम पंचवटी में कुटिया का निर्माण करते हैं। वहां पर माता सीता और छोटे भाई लक्ष्मण के साथ रहते हैं। रावण की बहन सूर्पणखा राम को देख मोहित हो जाती है। वह श्रीराम से विवाह की जिद करती है। राम उसे छोटे भाई लक्ष्मण की ओर भेज देते हंै। लक्ष्मण के मना करने पर वह क्रोधित होकर खाने के लिए दौड़ती है तो लक्ष्मण तलवार से उसकी नाक काट देते हैं।
 सूर्पणखा भाई खर और दूषण के पास पहुंचती है और सारी घटना बताती है। दोनों भाई क्रोधित होते हैं। श्रीराम और खर-दूषण के बीच भयंकर युद्ध होता है और राम द्वारा दोनों भाइयों का वध कर दिया जाता है।