गौरवशाली सामाजिक संस्था ने भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री को सम्मानित किया

Oct 09 2024

ग्वालियर। गौरवशाली सामाजिक संस्था की संस्थापिका अध्यक्ष अधिवक्ता शिल्पा डोगरा ने बताया कि नवरात्रि पर्व पर इस वर्ष भी गरबा डांडिया महोत्सव मनाया गया। इस बार केशर बाग समाधिया कॉलोनी लश्कर में 6 से 8 अक्टूबर तक मनाया गया। गौरवशाली सामाजिक संस्था और आरव्हीएस डांस एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री ने माता रानी की पूजा अर्चना कर आरती संपन्न कराई। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती गिरजा गर्ग, डॉ श्रीमती अनीता मिश्रा, कांग्रेस के युवा नेता प्रशांत पाठक गौरवशाली सामाजिक संस्था के संरक्षकगण श्रीमती रीता डोगरा, श्रीमती सीमा समाधिया, इंजीनियर विजय शर्मा, दिनेश शर्मा, नरेंद्र चौहान, यशपाल कपूर, जितेंद्र सिंह राजावत, श्याम श्रीवास्तव, शिल्पा डोगरा, आरबीएस डांस एकेडमी से कोरियोग्राफर रवि कुशवाहा, रेखा गंभीर, यदुवीर गंभीर, सुनील करन, श्रीमती लक्ष्मी करन, गौरव बंसल, पंकज जुनेजा, कार्तिक रोहिरा, हरिओम शर्मा, कृष्णा, पिंकी कुशवाह, नैना, हिमांशु आदि ने माता रानी की पूजा अर्चना एवं आरती में शामिल होकर गरबा महोत्सव का आनंद लिया। गरबा महोत्सव में भाग लेने वालों को प्रतिदिन पुरस्कार भी वितरित किए गए।