कैंसर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन, 20 यूनिट रक्तदान
Oct 09 2024
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर गालव द्वारा कैंसर अस्पताल और रिसर्च इंस्टिट्यूट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 20 यूनिट रक्तदान किया गया। आयोजन के संयोजक विजय आनन्द थे। मुख्य अतिथि डॉ. बीआर श्रीवास्तव कैंसर अस्पताल रहे।
इसके साथ ही प्रभुजनों को भोजन वितरित किया गया, जिसका शुभारंभ डॉ. बीआर श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस दौरान 350 प्रभुजनों ने भोजन ग्रहण किया।
अपने उद्बोधन में डॉ. बीआर श्रीवास्तव ने कहा रक्तदान केवल एक व्यक्ति की ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार की जान बचाने का कार्य करता है। यह एक महान पुण्य का काम है। चाहे रक्तदान की संख्या 20 हो या 25 इसका महत्व इसमें नहीं है, बल्कि यह जो संदेश फैलाता है, वह हजारों लोगों को प्रेरित करता है। इसलिए, सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
रक्तदान शिविर में डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. संतोष, डॉ. पाठक, और अन्य वरिष्ठ चिकित्सकगण के साथ अजय चोपड़ा, अनुपम तिवारी, रुचिता गोयल, अलोपी बंसल, डॉ. पहाडिय़ा, एसके पचनंदा, संतोष अग्रवाल, दिनेश भल्ला, विजय भतीजा, जयहिंद परिहार, कमल अग्रवाल, मनीष बंसल, संजय सिंहल, दीपक शाक्य, अजय चोपड़ा, इरफान खान, विनोद शाक्य व जीत भदौरिया उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









