युवा पीढ़ी ही पर्यावरण को सुरक्षित के लिए लोगो को पॉलिथीन हटाने का दे संदेश-राकेश जैन

Oct 09 2024

ग्वालियर। एमिटी यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश के इको-क्लब और पर्यावरण विज्ञान विभाग ने इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राकेश जैन अखिल भारतीय सहसंयोजक पर्यावरण संरक्षण गतिविधि, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.आरएस तोमर कुलपति एमिटी विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर यूनिवर्सिटी के कुलपति तोमर ने संबोधित किया और पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार साझा किए। 
राकेश जैन ने अपने व्याख्यान में पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण के लिए युवाओं की जिम्मेदारी पर जोर दिया। उन्होंने आह्वान किया कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाए, पानी बचाएं और पॉलिथीन हटाने में युवा पीढ़ी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने युवाओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और जल जंगल जमीन जानवर और जन के संरक्षण में सतत विकास की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। श्री जैन ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित एक गीत के माध्यम से अपने बात रखी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. निधि शुक्ला द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट किया गया एवं राकेश जैन को स्मृति चिन्ह कार्यक्रम समापन पर भेंट किया गया। 
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वप्निल राय द्वारा दिया गया। इस मौके पर शिव शंकर सिंह, प्रोफेसर डॉ. एमपी कौशिक व फैकल्टी मेंबर्स और बड़ी संख्या में स्टूडेंट उपस्थित रहे।