जीवन अमूल्य है इसे नशे के द्वारा नष्ट न करें युवा: डॉ. आलोक पुरोहित

Oct 08 2024

ग्वालियर। आज के आधुनिक युग में युवाओं द्वारा फैशन के रूप में मद्यपान का सेवन करना एक अच्छा कार्य माना जाता है परन्तु इसके आगे होने वाले दुष्परिणामों की चिंता भी हमें करनी चाहिये। बुरी आदतों को हम ग्रहण जल्दी कर लेते हैं, परंतु छोडने में काफी कष्ट होता है। मद्यपान निषेध सप्ताह के समापन अवसर पर यह बात डॉ. आलोक पुरोहित ने कही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. आलोक पुरोहित आरएमओ व जिला नोडल अधिकारी जिला चिकित्सालय मुरार, विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज अवस्थी,  प्राचार्य डॉ. शिवकुमार शर्मा, डॉ. संजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. विकास शुक्ला उपस्थित थे।
डॉ. पुरोहित ने बताया कि नशा हमारे अनमोल जीवन को नष्ट कर देता है। जिसके लिये हमें नशे की चीजों को त्यागना चाहिये। यह कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक बहुत आसानी से खुद व दूसरों को प्रेरित कर सकते हैं इसलिए ऐसे मंचों से इस प्रकार के कार्यक्रमों को कराया जाता है।
डॉ. शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मद्यपान का सेवन हमारे शरीर के साथ-साथ हमारे समाज को भी बर्बाद कर रहा है। हम सब लोगों को मिलकर इस प्रकार के कार्यों के लिये एकजुटता के साथ जागरूकता का कार्य करना चाहिये। इस बात का ध्यान हमें किसी सप्ताह या दिन में नहीं होना चाहिये बल्कि हमेशा नशे को अपने से दूर भगाना चाहिये।
कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ. नीलेन्द्र सिंह तोमर, डॉ. राकेश करहेरिया, स्वयंसेवक आशुतोष पालीवाल, रौनक द्विवेदी, रितिक घोरपडे, अंजलि कुशवाह, दिया अग्रवाल, मुस्कान नार्या, प्रकृति शर्मा, दीक्षा पाल, नकुल शर्मा, सोमिल खान, रोहन अरोरा, आदि लोग उपस्थित थे।