फस्र्ट लिटिल चैम्प 2024 चैस टूर्नामेंट 13 अक्टूबर को

Oct 08 2024

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शतरंज संघ की जिला इकाई जिला शतरंज संघ ग्वालियर द्वारा फस्र्ट लिटिल चैम्प 2024 चैस टूर्नामेंट का आयोजन 13 अक्टूबर को दीनदयाल सिटी मॉल फूड कोर्ट पर आयोजित किया जाएगा। 
आयोजन की जानकारी देते हुए जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि टूर्नामेंट प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा प्रतिभागी को 9:30 बजे रिपोर्टिंग करना होगी।
 ओपन कैटेगरी ऐज कैटेगरी में अंडर 9 अंडर 11 अंडर 15 अंडर 19 गल्र्स एंड बॉयज दोनों के लिए रखा गया है। प्रत्येक कैटेगरी में 3/3 ट्रॉफी गल्र्स एंड बाय के लिए रखी गई है। इस टूर्नामेंट में में कुछ सांत्वना पुरस्कार भी रखें गये है। बेस्ट गेम बॉयज बेस्ट गेम गल्र्स बेस्ट डिसिप्लिन बेस्ट यंग बॉयज टूर्नामेंट में खेलने वाले सभी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। सभी जूनियर खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
इस आयोजन में आरबीटर राजेश द्विवेदी, टूर्नामेंट संयोजक रूपेश कांत रहेंगे। जिला शतरंज के मयंक गर्ग, आदित्य वर्धन जैन, डॉ मनीष रस्तोगी, अशोक जैन ने सभी शतरंज के प्लेयर्स से इस आयोजन में भाग लेने एवम् इसका लाभ उठाने की अपील की है इस आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो गये है।